फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : युवा मंच ने शिक्षक भर्ती को लेकर नौ सूत्री मांगपत्र सीएम को भेजा, युवाओं को गुमराह करने का आरोप

Mon, 27 Oct 2025 05:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सिविल लाइंस पत्थर गिरजाघर स्थित धरना स्थल पर युवा मंच के बैनर तले अभ्यर्थियों ने शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में जुटे अभ्यर्थियों ने सरकार पर युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन पुलिस अधिकारी को सौंपते युवा मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह व अन्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस पत्थर गिरजाघर स्थित धरना स्थल पर युवा मंच के बैनर तले अभ्यर्थियों ने शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में जुटे अभ्यर्थियों ने सरकार पर युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया।

विज्ञापन


ज्ञापन में कहा कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष प्रोफेसर कीर्ति पांडेय के इस्तीफे के बाद आयोग में चयन प्रक्रिया स्थगित हो गई उत्तर प्रदेश के 13 लाख से अधिक नौजवानों के सामने रोजगार को लेकर संकट के बादल छा गए हैं। यूपी का भारी भरकम आयोग चार बार परीक्षा कि तिथियों को स्थगित कर चुका है। अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद 21 अक्तूबर तक नए अध्यक्ष के लिए आवेदन लिए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक अध्यक्ष का चयन नहीं किया गया है। अनिल सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार की प्राथमिकता में युवाओं को रोजगार नहीं है, इसलिए युवाओं को लगातार गुमराह किया जा रहा है। सरकार चाहे तो कार्यवाहक अध्यक्ष को दिशा निर्देश देकर चयन प्रक्रिया को सुचारू रूप से गतिमान करा सकती है। एक सप्ताह में कोई निर्णय नहीं लिया गया तो युवा मंच आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह के अलावा प्रभाकर सिंह परिहार, ज्योति सिंह, विनय कुमार मौर्य, दिनेश कुमार यादव, अर्जुन कुमार,विवेक पांडेय आदि मौजूद रहे।

अभ्यर्थियों की नौ सूत्रीय मांगें

 

  • उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में तत्काल अध्यक्ष की नियुक्ति करें अथवा कार्यवाहक अध्यक्ष को दिशा निर्देश दे कि चयन प्रक्रिया सुचारू रूप गतिमान करें।
  • टीजीटी-पीजीटी -2022 की परीक्षा जल्द कराई जाए।
  • असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती -2022 का साक्षात्कार तत्काल शुरू किया जाए।
  • टीजीटी-पीजीटी व असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के रिक्त 35,000 पदों का विज्ञापन पुरानी नियमावली के आधार पर जारी किया जाए।
  • राजकीय माध्यमिक विद्यालयों व राजकीय डिग्री कालेजों सहित सभी भर्तियों में कम से कम 5 वर्ष की उम्र सीमा की छूट प्रदान किया जाए।
  • ठीईटी का विज्ञापन तत्काल जारी कर परीक्षा के उपरांत प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त पदों को भरा जाए।
  • चयन प्रक्रिया पारदर्शी व भ्रष्टाचार मुक्त हो ।
  • संस्कृत विद्यालयों व  संस्कृत महाविद्यालयों में रिक्त पदों पर आयोग द्वारा भर्ती सुनिश्चित की जाए।
  • जीआईसी एलटी, प्रवक्ता,जीडीसी व अन्य भर्तियों की मुख्य परीक्षा को वैकल्पिक आधार पर कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें