फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध में हुई थी युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रूहेरा हत्याकंाड का खुलासा पुलिस ने 72 घंटे के अंदर ही कर दिया। दिनेश की हत्या अवैध संबंध को लेकर की गई थी। पुलिस ने मुख्य अभियुक्त समेत चार लोगों को गिरफ्तार करके मंगलवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

रूहेरा गांव निवासी बाबादीन यादव के तीन बेटों में सबसे छोटा दिनेश कुमार यादव शनिवार की रात करीब 11 बजे घर से दोस्तों के साथ दावत में जाने की बात कह कर निकला था। दूसरे दिन उसकी लाश गांव के बगल से निकले नाले में बरामद हुई। दिनेश के सिर में डंडे की कई चोटें थी और उसी की लुंगी से गला कसा हुआ था। एसएसपी सत्यार्थ अनिरूद्ध पंकज और एसपी गंगापार नरेंद्र कुमार सिंह गांव पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया और हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था। एसएसपी ने इंस्पेक्टर बहरिया मनोज कुमार पाठक, चौकी इंचार्ज सिकंदरा शुभनाथ साहनी और एसआई जगदीश कुमार को हत्या का खुलासा करने के लिए जिम्मेदारी दी। इंस्पेक्टर बहरिया मनोज कुमार पाठक ने बताया की तफ्तीश में पता चला कि दिनेश का बगल गांव तुलसीपट्टी में सुरेश कुमार के घर आना जाना था। पुलिस ने जब सुरेश के यहां दबिश दी तो घर के सभी सदस्य गायब मिले और दरवाजे पर ताला लटक रहा था। इससे पुलिस को पूरा यकीन हो गया कि दिनेश की हत्या में इस परिवार के लोग शामिल हैं। पुलिस ने सोमवार को सुरेश को सरायचंडी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पहले तो सुरेश मामले से अंजान बनता रहा। लेकिन पुलिस ने जब कड़ाई की तो वह टूट गया। बताया कि दिनेश का उसकी पत्नी से अवैध संबंध था। कई बार विरोध करने पर भी दिनेश जबरन उसकी पत्नी के पास जाता था। बात फैली तो उसके घर वाले उसे मुंबई भेज दिया। लेकिन करीब एक साल से वह गांव लौट कर दूध का धंधा करने लगा और फिर उसके घर आना जाना शुरू कर दिया। परेशान होकर उसने दिनेश की हत्या की योजना बनाई। योजना में अपने छोटे भाई दीपंचंद्र व साथी राजा पुत्र लल्लू निवासी तुलसीपट्टी व रामबाबू पुत्र स्व.रामपाल निवासी दयालपुर को भी शामिल किया। शनिवार की रात दिनेश को दावत के बहाने बसौधा नाले पर बुलाया और शराब पिलाने के बाद सभी लोगों ने लाठी डंडे से पीट कर उसी के लुंगी से गला घोट कर लाश को नाले में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें