फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Mon, 29 Jun 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
गौहानी गांव में शनिवार रात 30 वर्षीय युवक गांव के बाहर पेड़ से फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गौहानी गांव निवासी संदीप आदिवासी (30) पुत्र मानधर आदिवासी का शव रविवार सुबह घर से करीब 50 मीटर दूर पेड़ से लटका मिला। रविवार को सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने उसके परिजनों को सूचना दी। बताया गया कि संदीप शनिवार देर रात शराब के नशे में घर लौटे थे। इसके बाद वह सोने चले गए। सुबह जब वह घर में नहीं दिखाई दिए तो किसी ने विशेष ध्यान नहीं दिया, लेकिन कुछ देर बाद उनका शव पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन

संदीप पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी और करीब डेढ़ वर्ष की एक पुत्री है। एसीपी बारा वेद व्यास मिश्र ने बताय कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत होता है। हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें