युवक के विधानसभा के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी देने के बाद पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिगत आरोपी को नजरबंद कर दिया।
बहरिया थाना क्षेत्र के लोकापुर गांव निवासी शिवदत्त नारायण त्रिपाठी ने बताया कि उनके पैतृक रास्ते के निर्माण के लिए विधायक निधि से 50 मीटर इंटरलाॅकिंग बनना था। निर्माण कार्य शुरू होने पर पड़ोसियों ने रास्ते में अवरोध डाल दिया। लगातार न्याय की गुहार लगाने के बाद भी समाधान न मिलने पर युवक ने एक्स पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी। राजस्व विभाग टीम ने रास्ते की जमीन को पैमाइश करना शुरू कर दिया। राजस्व टीम ने बताया की उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट दी गई है। पीड़ित युवक को बहरिया पुलिस ने समझा बूझकर शांत कराया।
मौके पर राजस्व विभाग की टीम रास्ते का विवाद को लेकर जमीन चिह्नित करने गई थी। न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। न्यायालय का जो आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा। इसके अलावा राजस्व विभाग की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। -विवेक यादव, एसीपी फूलपुर