फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: स्कूल से लौट रही छात्रा को जंगल ले गया युवक, ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ा

Sat, 18 Jul 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल से घर लौट रही 10 वर्षीय छात्रा लापता हो गई। परिजनों ने काफी देर तक बच्ची के घर नहीं पहुंचने पर उसकी तलाश शुरू की। करीब दो घंटे की खोजबीन के बाद बच्ची गांव के पास जंगल से मिली। इस दौरान एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे स्कूल से घर लौट रही थी। परिजनों का आरोप है कि घर के पास पहुंचते ही एक युवक ने मुंह दबाकर उसे जबरन जंगल की ओर ले गया। काफी देर तक बच्ची के घर नहीं पहुंचने पर परिजन चिंतित हो उठे और ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश शुरू कर दी। तलाश के दौरान जंगल में सबसे पहले छात्रा की स्कूल ड्रेस दिखाई दी, जिससे परिजनों की आशंका और गहरा गई।
ग्रामीण आगे बढ़े तो बच्ची एक युवक के साथ दिखाई दी। ग्रामीणों को देखते ही युवक भागने लगा, लेकिन लोगों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी और पुलिस को सूचना देकर आरोपी को उनके हवाले कर दिया। वहीं, घबराई और बदहवास हालत में मिली बच्ची को परिजन अपने साथ घर ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से युवक को सुरक्षित निकालकर थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर विवेक यादव ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें