फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : किशोर की सरेआम गोली मारकर हत्या, मिनी ट्यूबवेल के कमरे में दागी गोलियां

Sun, 11 Jun 2023 05:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Crime News : मेजा थाना क्षेत्रके बिसनेपुर गांव में एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चेहरे में मारी गई, जिससे उसका चेहरा उड़ गया। मृतक ने किसी को फोन करके बुलाया था। मिनी ट्यूबवेल के कमरे में आते ही शख्स ने सानू (17) को गोली मार दी। 
विज्ञापन
murder - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेजा थाना क्षेत्र के बिसनेनपुर गांव में एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिन दहाड़े हुई घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हत्यारों का सुराग नहीं लग सका है। 

विज्ञापन


मेजा थाना क्षेत्र के बिसेनपुर गांव में रविवार को दोपहर में मिनी ट्यूबवेल के कमरे में डोहरिया गांव के युवक सानू सिंह (17) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह मिनी ट्यूबवेल सुचिता सिंह का बताया जा रहा है। चर्चा है कि सानू ने किसी को फोन करके बुलाया था। जब वह शख्स आया तो उसने सानू को गोली मार दी।

विज्ञापन

मिनी ट्यूबवेल के कमरे में पड़ा तमंचा, जिससे किशोर को गोली मारी गई है। - फोटो : अमर उजाला।
गोली चेहेर में मारी गई, जिससे सानू की मौके पर ही मौत हो गई। दिन दहाड़े हुए वारदात से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पाते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। गोली किसने मारी और सानू ने किसे फोन करके बुलाया था पुलिस इसकी तफ्तीश कर रही है। जिस तमंचे से गोली मारी गई वह तमंचा भी कमरे में पड़ा मिला, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें