फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: तिरंगा यात्रा में विवाद पर युवक को मारी गोली, लहूलुहान

Mon, 17 Aug 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
घायल प्रतीक मिश्रा। एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
परानीपुर में शनिवार शाम तिरंगा यात्रा में विवाद के दाैरान एक युवक को सीने में गोली मार दी गई। इससे वह लहूलुहान हो गया। घायल को रामनगर सीएचसी के बाद एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह रामनगर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी। आरोप है कि तभी देवहटा के प्रतीक मिश्रा (26) से महेंद्र मिश्रा निवासी परानीपुर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दाैरान महेंद्र मिश्रा ने परानीपुर के रितिक मिश्रा निवासी के मोबाइल फोन से प्रतीक मिश्रा को फोन कर गांव बुला लिया।
बाइक सवार प्रतीक मिश्रा परानीपुर पहुंचा तो स्कार्पियो से उतरे आरोपी महेंद्र मिश्रा ने उसे गोली मार दी। इससे प्रतीक मिश्रा जमीन पर गिर गया। घायल प्रतीक को तत्काल सीएचसी रामनगर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसआरएन अस्पताल में रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर एसीपी मेजा बृजेश पाठक, मेजा इंस्पेक्टर नितेंद्र शुक्ला और रामनगर चौकी इंचार्ज अभिनव उपाध्याय मौके पर पहुंचे। मेजा इंस्पेक्टर ने बताया कि घायल प्रतीक मिश्रा के चचेरे भाई कुलदीप मिश्रा की तहरीर पर महेंद्र मिश्रा, विशाल तिवारी, रितिक मिश्रा और दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एसीपी मेजा बृजेश पाठक ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। घायल युवक का इलाज एसआरएन अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें