फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बाइक की चपेट में आने से अप्पे सवार युवक की गई जान

Thu, 13 Aug 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
बारा के कूडी गांव में घटना के बाद शराब की दुकान हटाने को लेकर हंगामा करती महिलाएं
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कूड़ी गौहानी गांव में बुधवार दोपहर बाइक की चपेट में आने से अप्पे सवार युवक की मौत हो गई। इस दौरान सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी सुरेश कुमार (25) पुत्र जवाहर लाल अप्पे से गौहानी की ओर जा रहा था। कूड़ी गांव में शराब की दुकान के पास सामने से तेज रफ्तार आ रहे बाइक सवार ने अप्पे में किनारे बैठे युवक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया।
परिजन इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत पर परिवार के लोग शराब की दुकान हटाने को लेकर हंगामा करने लगे। परिजनों का कहना था कि नशे की हालत में बाइक सवार ने टक्कर मारी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। मामले में इंस्पेक्टर बारा संजय राय ने बताया कि बाइक नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें