फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : दीपावली का सामान लेने जा रहे बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 12 Nov 2023 01:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जौनपुर मीरगंज थाना के रामपुर चौथार के शेष जैनपुर गांव निवासी रामचंद्र यादव (23) पुत्र माता प्रसाद यादव बाइक से जरौना जंघई मार्ग से वह जंघई दीपावली का सामान खरीदने जा रहा था। सुबह नौ बजे सराय ममरेज थाना के जंघई बाबानगर ककरहवा के पास विपरित दिशा से आ रही टैक्टर से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
रामचंद्र यादव। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के मीरगंज थाना के रामपुर चौथार शेषजैनपुर गांव के युवक की सरायममरेज के जंघई में टैक्टर की टक्कर  से मौत हो गई। युवक दीपावली का सामान खरीदने जंघई बाजार जा रहा था। परिवार में दीपावली की खुशियाँ मातम में छा गई।
विज्ञापन


जौनपुर मीरगंज थाना के रामपुर चौथार के शेषजैनपुर गांव निवासी रामचंद्र यादव (23) पुत्र माता प्रसाद यादव बाइक से जरौना जंघई मार्ग से वह जंघई दीपावली का सामान खरीदने जा रहा था। सुबह नौ बजे सराय ममरेज थाना के जंघई बाबानगर ककरहवा के पास विपरित दिशा से आ रही टैक्टर से टक्कर हो गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो  गई। मौत की सूचना मिलते ही सरायममरेज की पुलिस मौके पर पहुंचकर  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गये। परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है। मृतक वाहन चलाकर कमाई करता था दीपावली के दिन घटना घटने से दीपावली की खुशियां मातम मे फैल गयी। 
विज्ञापन


मृतक तीन भाइयों में दुसरे नंबर का था। चार साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसे तीन माह का बच्चा भी है। माता सुमित्रा, पत्नी रीना देवी बहन पुजा व घर के अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। सरायममरेज जंघई चौकी प्रभारी कपिल चहल व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें