मुंबई से फतेहपुर माफी गांव के लिए निकले संजय पटेल (40) का चार दिन से पता नहीं चला। परिजनों ने आशंका जाहिर करते हुए बताया कि प्रयागराज पहुंचने के बाद युवक से संपर्क नहीं हो सका। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। पत्नी मीनाक्षी ने बताया कि पति गाड़ी चलाने का काम करते हैं। चार मई को पति से फोन पर बात हुई थी। मंगलवार सुबह करीब सात बजे परिवार के चचेरे भाई दीपक से संजय की फोन पर बात हुई। उन्होंने नैनी पहुंचने की जानकारी दी थी। परिजनों के अनुसार करीब चालीस मिनट बाद संजय का फिर फोन आया, लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद फोन कट गया और फिर मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। बुधवार को पत्नी ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।