फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जिसे मरा हुआ माना, वह सही सलामत वापस आई

Sat, 09 May 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
परिजन के साथ अलिम्बा बानोंमऊआइमा।अलिम्बा बानों
विज्ञापन
मऊआइमा के ग्राम चकश्याम निवासी मोहम्मद आफताब की 4 वर्षीय बेटी अलसिबा बानों गत दिनों बाइक की टक्कर से घायल हो गई थी। नफानन में परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। घर वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को भी दी। डाक्टरों के मासूम को मृत घोषित करने पर परिजनों का दिल नही माना और बच्ची को लेकर एक अन्य अस्पताल पहुंचे। जहां मुआयना के बाद उसे आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया तो उसकी सांसें चलने लगी। शुक्रवार को बच्ची पूरी तरह स्वस्थ होकर घर वापस आई तो परिजनों के चेहरे पर खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें