फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: पत्नी पूजा का प्रेमी ही निकला सीपू का कातिल, हनुमानगंज में गंगा के किनारे हुई हत्या का खुलासा

Tue, 10 Dec 2024 06:40 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सराय इनायत(प्रयागराज)

सार

सरायइनायत इलाके के लीलापुर खुर्द गांव में गंगा के किनारे रविवार को रात चाकू से गोद कर  हुई सीपू पटेल की हत्या का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। 
विज्ञापन
प्रयागराज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरायइनायत इलाके के लीलापुर खुर्द गांव में गंगा के किनारे रविवार को रात चाकू से गोद कर  हुई सीपू पटेल की हत्या का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार सीपू की पत्नी पूजा ने जायदाद हड़पने एवं प्रेमी के साथ रहने के लिए प्रेमी से उसकी हत्या कराई थी । पुलिस ने पूजा के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई तो सच सामने आ गया। मंगलवार को सुबह सर्विलांस की मदद से पुलिस ने पूजा के प्रेमी विजय बहादुर वर्मा निवासी लोदीपुर, मलावां को थाना क्षेत्र के तेंदुई, चैनपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूंछताछ में दोनों ने बताया कि सीपू अपने हिस्से की सारी जायदाद बेच चुका था। केवल मकान एवं कुछ जमीन बची थी जिसे भी वह बेचना चाहता था जिस पर पति पत्नी में विवाद हुआ तो पत्नी ने प्रेमी के साथ उसकी हत्या का प्लान शनिवार को ही बना लिया था।

विज्ञापन


प्लान के मुताबिक रविवार को सुबह से ही पूजा सीपू की गतिविधि पर नजर रख रही थी और हर आधे घंटे पर प्रेमी के मोबाइल पर कॉल कर खबर दे रही थी। शाम होने पर हर पांच मिनट पर जानकारी देने लगी। अंधेरा होने के बाद तकरीबन 6.40 बजे पूजा ने सीपू को प्रेमी को सौंप दिया। पूजा ने सीपू को मारने के लिए चाकू और रिंच पहले ही प्रेमी को दे दिया था। पूंछताछ विजय बहादुर सीपू को अपनी बाइक पर बैठाया और धमोइया गांव के पग्गल चौराहे से देशी शराब की दो शीशी खरीदी। दोनों ने पहले सरायइनायत बाजार में बैठ कर शराब पिया जहां विजय का एक साथी भी मौजूद था। थोड़ी देर बाद विजय सीपू और अपने साथी को भी साथ चलने के लिए कहा पर उसने जाने से मना कर दिया।

रास्ते में नमकीन, मूली, गुटका खरीदने के बाद सीपू को लेकर विजय बाइक से लीलापुर खुर्द गांव में गंगा के किनारे आया और दोनों ने शराब पीने लगे। प्लान के मुताबिक विजय ने सीपू को अधिक शराब पिला दिया। रात तकरीबन 10 बजे जब सीपू नशे में धुत हो गया तो विजय ने चाकू से उसके पेट में ताबड़तोड़ तीन चार वार कर दिया। सीपू के जमीन पर गिरने के बाद विजय ने रिंच से उसके सिर पर चार पांच वार किया जिससे उसकी मौत हो गई। सीपू की हत्या करने के बाद विजय ने प्रेमिका पूजा को जानकारी दी और उससे मिलने के बाद अपने घर चला गया।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। सरायइनायत इलाके के लीलापुर खुर्द गांव में गंगा के किनारे सोमवार को सुबह एक युवक की रक्तरंजित लाश मिली थी। युवक की चाकू से गोदकर हत्या की गई थी। हत्यारे ने  उसके सिर पर रिंच से भी वार किया युवक की लाश को जंगली जानवर और कुत्तों ने नोच लिया था। युवक को कहीं से लाकर मारा गया था। ग्रामीणों ने युवक की रक्तरंजित लाश देखी तो सनसनी फैल गई।

देखते देखते ग्रामीणों की भीड़ घटना साथ पर जुट गई। सूचना मिलते ही एसीपी थरवई चंद्रपाल सिंह, एसओ संजय गुप्ता पुलिस फोर्स एवं फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे और युवक के शिनाख्त का प्रयास किए पर सफलता नहीं मिली। पुलिस को घटना स्थल से खून लगा एक लोहे की रिंच, सब्जी काटने वाला चाकू, शराब की बोतल, नमकीन के खाली पैकेट हवाई चप्पल, मफलर मिला था।

घटना स्थल से डॉग स्क्वाड एवं फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किया था। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने युवक की लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद सोशल मीडिया के माध्यम से लाश की फोटो देखकर थाना क्षेत्र के सधऊपुर,धमोइया गांव के ग्रामीण ने गांव का युवक होने की आशंका जताई तो पुलिस युवक के घर पहुंची।

युवक की पत्नी पूजा ने उसकी शिनाख्त सीपू पटेल (22) पुत्र स्व० संतलाल पटेल के रूप में की थी। पुलिस पत्नी और सीपू के छोटे भाई सचिन को पूंछताछ के लिए थाने ले गई और दोनों का मोबाइल कब्जे में ले लिया। मृतक सीपू की मां ने बताया कि सीपू ने तकरीबन आठ साल पहले बगल के गांव की पूजा से प्रेम विवाह किया था।

पांच माह पूर्व पूजा पुत्र आर्यस उर्फ गोलू (6) के साथ एक युवक के साथ चली गई थी। सप्ताह भर पहले सीपू पत्नी एवं पुत्र को घर लाया था। ग्रामीणों ने बताया रविवार को शाम तकरीबन साढ़े छह बजे पत्नी के साथ गांव की दुकान पर कुछ सामान खरीदा और पत्नी को घर भेजकर थोड़ी देर बाद किसी  से मिलकर आने की बात कहा था। मृतक सीपू तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह अपनी विक्रम चलता था।  मृतक सीपू के छोटे भाई सचिन की तहरीर पर पुलिस ने सीपू की पत्नी पूजा उसके प्रेमी विजय बहादुर वर्मा एवं दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें