फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: टवेरा की चपेट में आने से युवक की गई जान

Thu, 24 Sep 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फूलपुर के घोड़दौली निवासी बृजेश कुमार उर्फ बब्बू की फाइल फोटो।
विज्ञापन
प्रतापपुर-उग्रसेनपुर मार्ग पर घोड़दौली गांव के सामने बुधवार दोपहर करीब दो बजे टवेरा की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के घोड़दौली निवासी बृजेश कुमार उर्फ बब्बू (31) सूरत में निजी नौकरी करते थे। परिजनों के अनुसार, बृजेश मंगलवार को ही गुजरात से अपने गांव लौटे थे। बुधवार को वह घरेलू सामान खरीदने के लिए उग्रसेनपुर बाजार जा रहे थे। इसी दौरान उग्रसेनपुर की ओर से आ रही एक टवेरा ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बृजेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बृजेश पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। करीब एक वर्ष पहले उनकी शादी मीना से हुई थी। मीना इस समय गर्भवती हैं। पति की अचानक मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई। गर्भवती पत्नी समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। हादसे में शामिल चालक को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें