फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमनगंज में युवक की हत्या, चेहरा तेजाब से जलाया

विज्ञापन
Youth killed in Dhumanganj, face burnt with acid - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
धूमनगंज में युवक की हत्या, तेजाब से चेहरा जलाया
विज्ञापन

दो दोस्तों पर हत्या का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
सुल्तानपुर से दोस्तों के साथ नौकरी के लिए आया था
प्रयागराज। धूमनगंज के पॉश मधुबन बिहार कालोनी में मंगलवार की रात सुल्तानपुर के इमरान (30) की ईट पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी गई। उसका चेहरा भी तेजाब से जला दिया गया। इमरान मंगलवार को ही अपने दो दोस्तों के साथ काम के लिए प्रयागराज पहुंचा था। घटना के बाद से दोनों दोस्त लापता हैं। पिता ने दोनों दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। उनकी तलाश की जा रही है।
सुल्तापुर के पुलवाड़ थाना क्षेत्र के तुआ गांव का रहने वाला इमरान अपने दो दोस्तों मोहम्मद और सोनू के साथ मंगलवार को प्रयागराज आया था। इमरान के पिता इबरार के अनुसार तीनों कुछ दिन से फालतू घूम रहे थे। कुछ दिन पहले तीनों ने बाहर जाकर कहीं काम करने की योजना बनाई थी। तीनों ने दस दस हजार इकट्ठे किए थे। इमरान के पास पैसे नहीं थे तो उसने अपनी पत्नी की चेन बेच दी थी। पैसे लेकर तीनों मंगलवार को घर से निकले थे। रात में करीब दस बजे इमरान ने अपनी पत्नी रेशमा को फोन किया और बताया कि वह प्रयागराज पहुंच गया है। रेशमा से सोनू ने भी बात की। बुधवार तड़के इमरान का शव धूमनगंज के नीवा में मधुबन बिहार कालोनी में कली नंबर सात के बाहर मिला। कातिलों ने इंटरलाकिंग वाले ईटों से उसका सिर और चेहरा कूंचकर हत्या कर दी थी। मौके पर खून से सनी दो ईंटें पड़ी थी। इमरान के चेहरे को तेजाब से जला दिया गया था। आस पास घसीटने के भी निशान थे। स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर धूमनगंज विजय सिंह मौके पर पहुंच गए। इमरान की जेब में मोबाइल मिला। अंतिम नंबर पर काल किया गया तो वह नंबर उसकी पत्नी रेशमा का था। सूचना पर पिता इबरार, मां रेहाना और पत्नी रेशमा के साथ परिवार के तमाम लोग शाम तक यहां पहुंच गए। पोस्टमार्टम हाउस में शव की शिनाख्त की गई। घटना के बाद से ही इमरान के दोस्तों मोहम्मद और सोनू का कुछ पता नहीं है। दोनों के मोबाइल भी बंद हैं। पिता इबरार ने दोनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि अब तक की जांच उसके दोस्तों को ही हत्यारा साबित कर रही है। संभवत: पैसों के लिए उसकी हत्या कर दी गई। दोनों की तलाश में पुलिस टीम सुल्तानपुर भेजी गई है।
विज्ञापन

इमरान और उसके दोनों दोस्त आपराधिक प्रवृत्ति के
धूमनगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि इमरान और उसके दोनों दोस्त मोहम्मद और सोनू आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। छोटी मोटी घटनाओं में तीनों ही जेल जा चुके हैं। इससे पहले इमरान दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था लेकिन कुछ महीने पहले घर आ गया था।
विज्ञापन

रोती रही पत्नी, दोस्तों को कोसती रही
इमरान की पत्नी रेशमा ने रोते हुए बताया कि रात में दस बजे जब इमरान ने फोन किया तो सब कुछ ठीक था। उसने अपने दोस्त सोनू से भी उसकी बात कराई थी। देर रात उसने फिर फोन मिलाया तो मोबाइल बंद बताने लगा। इसके बाद सो गई। सुबह पुलिस की कॉल से उसकी नींद खुली। हत्या का पता चला तो वह हक्की बक्की रह गई। घर में कोहराम मच गया। घर वाले तुरंत सोनू और मोहम्मद के घर गए लेकिन उनके घर वाले कुछ नहीं बता सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें