फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार की पिटाई से घायल युवक की मौत

विज्ञापन
उदयपुर थाने के मंगापुर पूरे बसंदर में बारात के दौरान मारपीट में घायल इलाज के दौरान मृत ललित कुमार - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
फोटो--
विज्ञापन

रिश्तेदारों की पिटाई से घायल युवक की मौत, दो पर केस
बहन की शादी पर खाने को लेकर हुआ था विवाद
उदयपुर(ब्यूरो)। बहन की शादी के दिन खाने को लेकर हुए विवाद में रिश्तेदारों की पिटाई युवक चुटहिल हो गया था। दो दिन बाद तबियत बिगड़ने पर इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। जानकारी पर शव को कब्जे में लेते हुए पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन

उदयपुर थाना क्षेत्र के मंगापुर पूरे बसंदर निवासी रामलाल प्रजापति की बेटी राजकुमारी की बीती 24 जून को शादी थी। रात में बारातियों के जाने के बाद परिजन व रिश्तेदार भोजन करने की तैयारी करने लगे। यहां किसी बात को लेकर राजकुमारी के भाई ललित कुमार प्रजापति(25) की रायबरेली के सलोन निवासी पवन प्रजापति व पंकज प्रजापति से कहासुनी हो गई। आरोप है कि दोनों रिश्तेदारों ने ललित की जमकर पिटाई कर दी। जिसमें वह चुटहिल हो गया। लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। बाद में ललित ने स्थानीय मेडिकल स्टोर पर दवा ले लिया तो उसे दर्द से आराम मिल गया। गुरुवार को दोपहर अचानक उसकी तबियत बिगड़ने लगी तो परिजन सांगीपुर सीएचसी लाए। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी सांसे थम गई। जिस पर परिजन शव लेकर घर चले लौट आए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे तो परिजनों ने रिश्तेदार पवन व पंकज के खिलाफ तहरीर देकर पिटाई करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें