फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मारपीट में घायल युवक की मौत, आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के नई झूंसी कलवारी टोला में शनिवार को इलाज के दौरान युव की मौत हो गई। छह दिन पहले हुई मारपीट में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन की धारा में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

एसओ झूंसी महेश मिश्र ने बताया कि आठ दिसंबर को नई झूंसी कलवारी टोला के एहसान अली (25) और कमरान के बीच मजाक-मजाक में विवाद हो गया। इसके बाद कामरान ने एहसान के सिर पर डंडे से वार किया। हमले में एहसान जख्मी हो गई। आननफानन कामरान के भाई इमरान ने युवक को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया लेकिन घर जाने के कुछ देर बाद ही उसकी हालत फिर बिगड़ गई। बाद में शहर के अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें