फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ई-रिक्शा की टक्कर से घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सराय अतन उर्फ नौगिरा निवासी मोहम्मद खालिद उर्फ बच्चनू (45) एक सप्ताह ई-रिक्से से टकराकर जख्मी हो गए थे। आरोप था कि ई-रिक्शा चालक मोहम्मद फरहान ने लापरवाही से ई-रिक्शा चलाते हुए उनसे टकरा गया। हादसे में वह जख्मी हो गए थे। शुक्रवार देर रात एसआरएन में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र मो. दिलशाद ने ई-रिक्शा चालक मो. फरहान निवासी सराय अतन उर्फ नौगिरा के खिलाफ मऊआइमा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
मो. खालिद चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। वे ग्राम अलीवृसिंहपुर में सैलून की दुकान चलाते थे। पत्नी फिरोजा बानो, बेटे मोहम्मद दिलशाद और बेटी खुशी बानो मौत से बेसुध हैं। थाना प्रभारी राम मूर्ति यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें