भारतगंज। मृतक लखन केशरी की फाइल फोटो
- फोटो : Archive
कस्बे के मंगलवारी बाजार निवासी लखन केशरी (35) की सड़क हादसे में घायल होने के 12 दिन बाद मंगलवार को तड़के सुबह करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई। भीरपुर के पास तेज रफ्तार बस से उसकी टक्कर हो गई थी, हादसे में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
परिजनों ने घायलों को एसआरएन अस्पताल, प्रयागराज में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने सात दिन पहले लखन को लखनऊ अपोलो अस्पताल में रेफर कर दिया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चौकी प्रभारी हर्षकुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।