फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नहर में बहता दिखा नवजात का शव, वीडियो वायरल

Fri, 07 Aug 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
हंडिया की इमामगंज पुलिस चौकी अंतर्गत बीते बुधवार को क्षेत्र से गुजर रही नहर में एक नवजात शिशु का शव बहता हुआ दिखाई देने का वीडियो वायरल हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नहर में बह रही एक वस्तु पर ग्रामीणों की नजर पड़ी। पास जाकर देखने पर पता चला कि वह एक नवजात शिशु का शव है। जब तक मामले की जानकारी पुलिस को हो पाती, तब तक शव जिला पार कर भदोही की तरफ बढ़ चुकी थी। थाना प्रभारी हंडिया अनूप सरोज ने बताया कि इस प्रकार की घटना की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें