फोटो कैप्शन : मांडा : मृतक नीतीश मिश्र की फाइल फोटो।
- फोटो : Samvad
रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने दिल्ली से घर आए नीतीश मिश्र (23) की शनिवार दोपहर करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। भवानीपुर गांव के टीकापुर निवासी नीतीश दोपहर करीब तीन बजे लैपटॉप का चार्जर बिजली के सॉकेट में लगा रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर बोर्ड से चिपक गए।
चीख सुनकर पहुंचे परिजनों ने सूखे डंडे की मदद से उन्हें बोर्ड से अलग किया। आननफानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने नीतीश को मृत घोषित कर दिया।
पिता लालचंद्र मिश्र के तीन बच्चों में नीतीश सबसे बड़े थे। अविवाहित नीतीश बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली की निजी कंपनी में नौकरी करते थे। रविवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।