फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : संदिग्ध दशा में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 30 Sep 2023 05:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हंडिया थाना क्षेत्र के खानापुर गांव निवासी शिवकुमार प्रजापति (35) अहमदाबाद में परिवार के साथ रहता था। वह आर्टिफिशियल ज्वेलरी का व्यवसाय करता था। 26 सितंबर को वह पत्नी से यह बोलकर निकला था कि बाजार से सामान लाने जा रहा हूं। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। उसका फोन भी बंद था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंडिया थाना क्षेत्र के खानापुर गांव निवासी एक युवक की पड़ोसी जनपद भदोही के कलीपुर थाना ऊंज में संदिग्ध दशा में मौत हो गई। युवक दो दिन पहले अहमदाबाद से आया था। बताया जा रहा है कि किसी से मिलने कलीपुर गांव गया था। वहां उसकी लाश पाई गई। उधर, परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गई है। इस संबंध में परिजनों ने भदोही के एसपी से मिलकर मामले की जांच कराने की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन

खानापुर गांव निवासी शिवकुमार प्रजापति (35) अहमदाबाद में परिवार के साथ रहता था। वह आर्टिफिशियल ज्वेलरी का व्यवसाय करता था। 26 सितंबर को वह पत्नी से यह बोलकर निकला था कि बाजार से सामान लाने जा रहा हूं। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। उसका फोन भी बंद था। 27 सितंबर को उसका फोन पत्नी के पास आया और कहा कि वह सही सलामत है और जल्दी ही घर लौटेगा।

 

इसी बीच 28 सितंबर को पत्नी के मोबाइल पर शिवकुमार का मैसेज आता है कि वह भदोही के कलीपुर ऊंज में है। यहां उसने दूसरी शादी कर ली है। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते तब तक पुलिस ने फोन किया कि शिव कुमार की मौत हो गई है। बदहसवास परिजन दो दिन बाद घर पहुंचे और शव का अंतिम संस्कार किया। परिजनों ने एसपी भदोही से मिलकर मामले की गहराई से जांच कराने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें