फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दीपदान कर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, भाई घायल

Wed, 11 Nov 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो परिचय विकास की फाइल फोटो
विज्ञापन
हंडिया के धोकरी गांव निवासी विकास कुमार (24) की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका मौसेरा भाई संदीप घायल हो गया। दोनों दीपावली पर मौसी के घर से दीपदान कर बाइक से लौट रहे थे। हंडिया-जंघई मार्ग पर रीखीपुर गांव के पास उनकी बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई। गंभीर हालत में दोनों को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विकास तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। सोमवार शाम गंगाघाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें