फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से मिट्टी खनन कारोबारी की मौत

Wed, 11 Nov 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
सोरांव -- मृतक रोहित यादव की फाइल फोटो
विज्ञापन
अशोक नगर चौराहे के निकट सोमवार रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से मिट्टी खनन कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बरचनपुर गांव के रहने वाले रोहित यादव (33) पुत्र अमर सिंह यादव मिट्टी खनन का कारोबार करता था। सोमवार देर रात करीब दस बजे किसी काम से अशोक नगर चौराहे व जमुई गांव के बीच बड़गांव-मऊआइमा मार्ग किनारे रोहित यादव तथा उसका साथी धर्मेंद्र खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान बहरिया के गोरापुर गांव का रहने वाला पवन ने तेज रफ्तार ट्रैक्टर से रोहित यादव तथा धर्मेंद्र को टक्कर मार दी। इससे रोहित यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि धर्मेंद्र घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सोरांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर रोहित यादव की मौत की खबर सुनकर दिन में कोहराम मच गया और उनकी पत्नी बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी।
मृतक के पिता का आरोप है कि घटना के कुछ घंटे पहले अशोक नगर स्थित एक ईंट-भट्ठे पर रोहित यादव तथा ट्रैक्टर चालक पवन के बीच वाद-विवाद हुआ था। इस दौरान मृतक रोहित यादव को जान से मारने की धमकी भी मिली थी।
विज्ञापन

मृतक के पिता अमर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुड़ गई है। प्रभारी निरीक्षक सोरांव दीनदयाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें