हंडिया के धोकरी गांव निवासी विकास कुमार (24) की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका मौसेरा भाई संदीप घायल हो गया। दोनों दीपावली पर मौसी के घर से दीपदान कर बाइक से लौट रहे थे। हंडिया-जंघई मार्ग पर रीखीपुर गांव के पास उनकी बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई। गंभीर हालत में दोनों को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विकास तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। सोमवार शाम गंगाघाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है।