फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूरपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घूरपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन

गौहनिया(प्रयागराज)। घूरपुर थाना क्षेत्र के कांटी गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने कार की टक्कर से बाइक सवार अखिल भारतीय किसान मजूदर सभा के जिला महासचिव के भतीजे की मौके पर मौत हो गई। भांजी और बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

बारा थाना क्षेत्र के रेही बरुआ गांव निवासी लक्ष्मीकांत (45) पुत्र स्व. रामस्वरूप तीन भाई और दो बहनों में बड़ा था। उसके तीन पुत्र शनि, आयुष व अशं तथा दो बेटियां हैं। बेटियाें की शादी हो चुकी है। लक्ष्मीकांत राजगीर मिस्त्री था। वह अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के जिला महासचिव राजकुमार पथिक का भतीजा था। शुक्रवार को लक्ष्मीकांत बहनोई रामबाबू (40) पुत्र बनवारीलाल निवासी तिवारी का पूरा, हथिगनी, घूरपुर और भांजी अंशिका (12) को बाइक पर बैठाकर बहन की ससुराल तिवारीपुर जा रहे थे। वहां सगाई का कार्यक्रम था। इसी में तीनों लोगों को शामिल होना था। घर से करीब ढाई से तीन किमी. दूर तीनों पहुंचे ही थे कि इसकी बीच कांटी गांव के समीप जारी की तरफ से आ रही एक बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लक्ष्मीकांत की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग घायल अंशिका और रामबाबू को उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल ले गए। जहां दोनों की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने शहर रेफर कर दिया गया। लक्ष्मीकांत के बड़े भाई की तीन साल पहले मौत हो गई थी। उनके बच्चों के पालन-पोषण का जिम्मा भी लक्ष्मीकांत पर ही था। सूचना पर घूरपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें