फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : निजी कंपनी में क्रेन से लोहे की प्लेट गिरने से युवक की मौत, एक की हालत नाजुक

Sat, 13 Jun 2026 03:43 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज)

सार

औद्योगिक थाना क्षेत्र के विशंभरपुर में स्थित एक निजी कंपनी में काम के दौरान क्रेन से प्लेट गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
लोहे की प्लेट गिरने से युवक की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औद्योगिक थाना क्षेत्र के विशंभरपुर में स्थित एक निजी कंपनी में काम के दौरान क्रेन से प्लेट गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल  हो गया। घायल का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


कौंधियारा थाना क्षेत्र के गढ़वा खुर्द गांव निवासी हंसराज यादव (51) पुत्र मुकुटधारी यादव औद्योगिक क्षेत्र में एक निजी कंपनी में फीटर का काम करते थे। शुक्रवार को काम के दौरान लोहे की प्लेट क्रेन से नीचे गिर गई, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके अलावा औद्योगिक थाना क्षेत्र के चटकहना गांव निवासी अमरजीत पाल घायल भी हो गए थे।

हंसराज की हालत गंभीर होने पर उन्हें एसआरएन अस्पताल भेज दिया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक हंसराज चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके एक बेटी और दो बेटे हैं। थानाध्यक्ष औद्योगिक क्षेत्र कमलेश कुमार पटेल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अभी इस मामले में उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें