फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Mon, 06 Jul 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवराजपुर स्थित एक चार पहिया वाहन वर्कशॉप में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग बुझाने के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक झुलस गया। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। ग्राम पंचायत लखनपुर के निराला नगर स्थित एक चार पहिया वाहन वर्कशॉप में रविवार दोपहर अचानक आग लग उठी। आग पर काबू पाने के लिए वहां मौजूद शाहनवाज (32) पुत्र हबीब, निवासी बारा आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। तभी करंट की चपेट में आ गए और झुलस गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां, डाॅक्टर ने उन्हें रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। थाना अध्यक्ष शंकरगढ़ सुशील दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए परिजनों ने मना कर दिया। ऐसे में शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें