फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दरवाजे पर मिट्टी डालने के विरोध पर मारपीट

Mon, 06 Jul 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो कैप्शन: मांडा के उमापुर कला नहर पटरी की जर्जर सड़क से गुजरते राहगीर।
विज्ञापन
दोहथा गांव में दरवाजे पर मिट्टी डालने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। विरोध से नाराज आठ लोगों ने घर पहुंचकर वृद्ध और उसके बेटे को लाठी-डंडों से पीट दिया। पीड़ित लाल बहादुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी लालचंद्र, अनुज कुमार, अनूप कुमार, राज कुमारी, शांति देवी, रंजना कुमारी, रवि शंकर व कुन्नू दरवाजे पर मिट्टी डाल रहे थे। रोकने पर आरोपी उग्र हो गए और गाली देते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे वृद्ध को भी नहीं बख्शा गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें