फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जन पुल पर रेलिंग से टकराकर युवक की मौत, साथी की हालत गंभीर

Wed, 06 Jan 2021 12:48 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कर्जन पुल पर सोमवार की रात बाइक सवार दो युवक रेलिंग से टकरा गए। हादसे में दोनों के सिर पर गहरी चोट आई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां एक युवक की मंगलवार को मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई थी।

विज्ञापन



राजापुर का रहने वाला सनी कुमार (18) ई रिक्शा चलाता था। फाफामऊ में उसके दोस्त के घर बर्थ डे पार्टी थी। पार्टी में शरीक होने के लिए वह नेवादा में रहने वाले अपने दोस्त रवि (18) के साथ बाइक से फाफामऊ की ओर निकला था। दोनों जैसे ही कर्जन पुल पर पहुंचे। वहां एक रेलिंग से टकरा गए। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। उधर से गुजर रहे लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच उनके घर वाले भी पहुंच गए थे। सनी ने मंगलवार को दिन में दम तोड़ दिया। रवि के सिर और चेहरे में चोट है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

मास्क न लगाने पर 531 का चालान

प्रयागराज। मास्क न लगाने पर मंगलवार को 531 लोगों का चालान कर उनसे 54300 रुपये वसूला गया। इस दौरान 162 वाहनों का चालान कर आठ वाहनों को सीज किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें