फोटो कैप्शन: मांडा: मृतक सुरजीत की फाइल फोटो।फोटो कैप्शन: मांडा: युवक की सड़क हादसे में मौत क
- फोटो : credit
बरौंधा बाजार से रविवार शाम घर लौट रहे बदौआ गांव निवासी सुरजीत (23) पुत्र ओंकारनाथ आदिवासी की धनवाल गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। शाम करीब सात बजे पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित होकर बैरिकेडिंग से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल सुरजीत को परिजन निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज, मिर्जापुर ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची मांडा पुलिस ने आवश्यक लिखापढ़ी के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल भेज दिया। दूसरी तरफ शव घर पहुंचते ही मां राजकुमारी, पत्नी शांति देवी, भाई अनिल, कपिल, रणजीत और बहन महक का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
भाई कपिल के मुताबिक, सुरजीत की शादी बीते 13 मई को शांति देवी के साथ हुई थी। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। चार भाइयों और एक बहन में वह तीसरे नंबर पर था। पिता ओंकारनाथ मुंबई में मजदूरी करते हैं। बेटे की मौत की जानकारी मिलने के बाद वह घर के लिए रवाना हो गए।