जगतपुर फोटो । मृतक दीपक की फाइल फोटो
उतरांव क्षेत्र के जगतपुर रेलवे ट्रैक पर बृहस्पतिवार की रात एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से माैत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना उतरांव के रामपुर उर्फ रुदापुर गांव निवासी दीपक कुमार यादव (33) पुत्र रमेश चंद यादव एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। पिता ने बताया कि करीब चार साल पहले सड़क दुर्घटना में दीपक के सिर में गंभीर चोट आने से उसका ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, उसका इलाज चल रहा था।
बृहस्पतिवार को देर रात दीपक बाइक लेकर घर से निकला था। देर रात जगतपुर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। दीपक की बाइक और मोबाइल फोन जगतपुर चौराहे के पास मिला। शुक्रवार सुबह पुलिस ने सोशल मीडिया पर मृतक की जानकारी साझा की, तब परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की।