फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : इंटर कॉलेज के भीतर युवक की सिर कूंचकर हत्या, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

Sat, 24 Dec 2022 11:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

घरवालों ने बताया कि शुक्रवार शाम पांच बजे के करीब वह घर से यह कहकर निकला कि वह चाय पीने जा रहा है और कुछ देर बाद आ जाएगा। रात तक नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
हत्या - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करेली में मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज परिसर के भीतर जाहिद उर्फ सोनू (38) की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। वह शुक्रवार शाम से गायब था। सुबह कॉलेज में शव मिलने पर सनसनी फैल गई। देर रात तक पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही। जाहिद करेली के रसूलपुर में पिछले कई सालों से किराये के कमरे में परिेवार समेत रहता था। घर में पत्नी के अलावा दो बेटे व दो बेटियां हैं।

विज्ञापन


घरवालों ने बताया कि शुक्रवार शाम पांच बजे के करीब वह घर से यह कहकर निकला कि वह चाय पीने जा रहा है और कुछ देर बाद आ जाएगा। रात तक नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सुबह कुछ लोग मजीदिया कॉलेज परिसर में पहुंचे तो वहां युवक की खून से लथपथ लाश मिली। सिर कूंचकर उसकी हत्या की गई थी। 

जानकारी पर आसपास के लोग जुट गए और कुछ देर बाद परिवारवाले भी आ गए। जिन्होंने कपड़ों से मृतक की शिनाख्त जाहिद के रूप में की। बताया कि वह फेरी लगाकर कबाड़ खरीदने का काम करता था। उसका कुछ नशेड़ी युवकों के साथ भी उठना-बैठना था। 
विज्ञापन


मृतक नशे का आदी था और मोहल्ले के ही एक युवक के साथ उसे अक्सर देखा जाता था। घरवालों ने भी इस बारे में जानकारी दी है, लेकिन वह उसका नाम नहीं बता पाए हैं। घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं।- श्वेताभ पांडेय, एसीपी करेली

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें