थाना क्षेत्र में अवैध निर्माण का वीडियो बनाना एक युवक को महंगा पड़ा। दबंगों ने युवक से मारपीट कर उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया। पीड़ित विनोद कुमार पटेल ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ अपनी भूमि देखने गए थे। मंगलवार सुबह उन्होंने विपिन वर्मा और तीन-चार मजदूरों को निर्माण करते देखा। विनोद कुमार ने जब मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया, तो आरोपी भड़क गए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। हाथापाई में उनका मोबाइल फोन छीनकर जमीन पर पटक दिया गया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। विनोद कुमार को जान से मारने की धमकी भी मिली। आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।