फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती में हेराफेरी कर सिपाही बना युवक गिरफ्तार 

Thu, 08 Jul 2021 09:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • नामजद भर्ती लिपिक फरार, तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
arrest - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस भर्ती में हेराफेरी कर फॉलोअर की जगह सिपाही के पद पर चयन पाने का आरोपी राकेश कुमार गिरफ्तार कर लिया गया। 10 दिन पहले उसके खिलाफ कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अब मामले में नामजद दूसरे आरोपी भर्ती लिपिक विजय केसरी की तलाश में जुटी है जो फरार चल रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने दो भर्ती लिपिक की मदद से यह फर्जीवाड़ा किया। इनमें से एक पुलिस लाइन में नियुक्त विजय केसरी और दूसरा जीआरपी का लिपिक था। जीआरपी में तैनात भर्ती लिपिक की मृत्यु हो चुकी है और विजय फरार चल रहा है जो वर्तमान में निलंबित भी है। पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश की जा रही है। 

 

आरटीसी प्रभारी ने 10 दिन पहले लिखाई थी रिपोर्ट

पुलिस लाइन स्थित आरटीसी प्रभारी श्रवण कुमार पांडेय की ओर से 10 दिन पहले मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें बताया गया था कि रिक्रूूट आरक्षियों के आधारभूत प्रशिक्षण के दौरान नाप-जोख में चौंकाने वाला मामला सामने आया। इसमें आरक्षी राकेश कुमार की लंबाई आरक्षी पद के मानक से कम मिली। पत्रावलियों को देखने पर पाया गया कि पत्रावलियों में कई जगहों पर चतुर्थ श्रेणी पदनाम को काटकर आरक्षी किया गया है। यही नहीं कई दस्तावेज गायब मिले हैं। साथ ही पुलिस अधीक्षक रेलवे की ओर से भेजे गए पत्र के अनुसार उपरोक्त को मृतक आश्रित सेवा नियमावली के अनुसार चतुर्थ श्रेणी के पद सेवायोजन किया जाना था। आरोप यह भी है कि पत्रावली में तथ्यों को छिपाकर व दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर भर्ती लिपिक विजय केसरी की ओर से भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई है। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें