फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: युवक पर धमकी देने का आरोप, एफआईआर दर्ज

Wed, 11 Feb 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
हरखोरिया कला निवासी दिनेश शुक्ला ने तहरीर देकर बलराम शुक्ला पर अपने पिता को जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि बीते सात फरवरी को उनके पिता राधिका प्रसाद शुक्ला तहसील बारा से अपना काम निपटाकर लौट रहे थे। रास्ते में आरोपी ने उन्हें रोक लिया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। थाना प्रभारी यशपाल सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें