सुल्तानपुर खास के पंचायत सहायक विकास मौर्या ने फोन कर कुछ लोगों के गुड़िया तालाब के पास बुलाने और एक कमरे में बंद कर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। साथ ही भाजपा नेताओं को अपशब्द कहे गए। इसके अलावा सरकारी फाइल को छीनने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पांच नामजद करते हुए 20-25 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर मऊआइमा पंकज अवस्थी का कहना है कि तहरीर मिली है जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। सपा के प्रदेश सचिव मेराज आरिफ, विधानसभा अध्यक्ष बच्चा यादव, जिला पंचायत सदस्य कमरूल हसन और शेखू राशिद आदि मंगलवार को मऊआइमा थाने पहुंचे और पंचायत सहायक के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि पंचायत सहायक सुल्तानपुर खास के बीएलओ हैं। आरोप है कि सुल्तानपुर खास के 300 मतदाताओं को मृत दिखाकर फॉर्म सात भरा गया है। सपाइयों ने कहा कि वे एसडीएम, एडीएम और डीएम से शिकायत कर चुके हैं। अब फिर शिकायत करेंगे।