फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आपका काम अच्छा नहीं है, क्यों न आपके खिलाफ शासन को लिख दूं’

विज्ञापन
'Your work is not good, why not write a rule against you' - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
‘आपका काम अच्छा नहीं है, क्यों न आपके खिलाफ शासन को लिख दूं’
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने पीओ डूडा और सीएमओ को दी चेतावनी, कहा-काम न करने वाले अफसर करा लें तबादला
प्रयागराज। नोडल अधिकारी के तौर पर पहली बार आए प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. रजनीश दुबे के समीक्षा बैठक में तेवर काफी सख्त रहे। सीएमओ और पीओ डूडा की कार्यप्रणालि पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, ‘बड़ी वेदना के साथ कहना पड़ रहा है कि आपका काम अच्छा नहीं है। क्यों न आपके खिलाफ शासन को लिख दूं।’ उन्होंने सीडीओ को पीओ डूडा के कार्यों तथा दस्तावेजों पर नजर रखने का निर्देश दिया। साथ ही बैठक में अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण तलब किया। प्रमुख सचिव ने अन्य अफसरों को भी सचेत किया। कहा, अभी समीक्षा बैठक कर रहा हूं। दिसंबर में फिर आऊंगा। तब कार्रवाई होगी। काम न करने वाले अफसर तब तक तबादला करा लें।
प्रयागराज के दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को सर्किट हाउस में हुई बैठक में उन्होंने विभागवार विकास कार्यों की समीक्षा की। प्रमुख सचिव ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था 2020-21 तक 10 लाख डालर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए हर अफसर और कर्मचारी को विशेषज्ञ के तौर पर काम करना होगा। उन्होंने गोवंश आश्रय स्थलों और आयुष्मान योजना पर विस्तार से चर्चा की। आयुष्मान योजना के तहत जिले में मात्र 185 अस्पताल जुड़े हैं। जबकि, 300 से अधिक अस्पतालों को जोड़ा जाना है। इस पर प्रमुख सचिव ने नाराजगी जताई। सरकारी स्कूलों में बच्चों की कम संख्या को लेकर बीएसए को फटकार लगाई तथा सुधार की हिदायत दी। नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता को भी सुधार की चेतावनी दी। ग्रामीण पेयजल योजना की स्थिति की जानकारी लेते हुए उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को अपने स्तर से मानीटरिंग करने के निर्देश दिए। गांव में पेयजल आपूर्ति की समीक्षा के दौरान उन्होंने पाइप लाइन योजना की थर्ड पार्टी जांच कराने का निर्देश दिया। उन्होंने भवन, शौचाल, गोशाला आदि सभी निर्माण कार्यों की टेकिभनकल और नॉन टेकिभनकल विशेषज्ञों की टीम बनाकर जांच कराने का निर्देश दिया। नोडल अधिकारी ने खाद्य सुरक्षा, ग्रामीण सड़कों के निर्माण, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, पेंशन, दिव्यांगजन, छात्रवृत्ति, कन्या सुमंगला, बाल विकास पुष्टाहार, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, नलकूप आदि योजनाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में डीएम भानुचंद्र गोस्वामी, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष टीके शिबू, नगर आयुक्त रविरंजन, प्रेमरंजन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक के महत्वपूर्ण बिंदु
बड़ी नगर पंचायतों को नगर पालिका बनाए जाने का मांगा प्रस्ताव
स्वरूपरानी अस्पताल में बायो वेस्ट मैनेजमेंट तथा फायर सिस्टम का जल्द निर्माण कराने का निर्देश
सरकारी भवनों, कार्यालयों में पान-गुटखा का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित
अफसर करेंगे रात्रि प्रवास और भ्रमण
नगर पंचायतों में भी लागू हो शौचालय निर्माण की योजना
15 दिनों में हो जाए जल निगम कार्यालय की सफाई
प्रयागराज। नोडल अधिकारी डॉ.रजनीश दुबे ने शुक्रवार को नेवादा मलिन बस्ती तथा जल निगम मुख्य अभियंता कार्यालय का निरीक्षण किया। बस्ती के लोगों से उन्हाेंने प्रधानमंत्री आवास तथा अन्य योजनाआें की बाबत जानकारी ली। उन्होंने आवास योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया।
मलिन बस्ती की अन्य व्यवस्था पर प्रमुख सचिव ने संतोष जताया लेकिन जल निगम मुख्य अभियंता कार्यालय में गंदगी पर नाराजगी जताई। उन्होंने फाइलों को ठीक से न रखे जाने पर भी अफसरों को चेतावनी दी। निर्देश दिया कि अनुपयोगी फाइलें निरस्त कर दी जाएं। उन्होंने 15 दिन के भीतर सुधार की हिदायत दी।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगी बिलियर्ड खेलने की सुविधा
प्रयागराज। अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बिलियर्ड का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रमुख सचिव ने कॉम्प्लेक्स के निरीक्षण के दौरान अफसरों को बिलियर्ड का एक टेबल लगाने का निर्देश दिया। उन्हाेंने बैडमिंटन आदि कोर्ट का निरीक्षण किया। टेबल टेनिस तथा बैडमिंटन भी खेला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें