फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: शादी समारोह से लौट रहे छोटे भाई की मौत, बड़ा गंभीर

Wed, 01 Jul 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के रौनी गांव में सोमवार की रात अज्ञात ट्रैक्टर चालक की चपेट में आने से बाइक सवार छोटे भाई की मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल है। उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

मांडा थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी तारा प्रसाद के दो बेटे विनोद कुमार (28) और अजीत कुमार (35) वर्ष शादी समारोह में शामिल होने गए थे। सोमवार की रात लगभग 12:30 बजे दोनों भाई बाइक से कोरांव रोड होते हुए करछना की तरफ जा रहे थे।
जैसे ही वे ग्राम रौनी के मुख्य मार्ग पर पहुंचे किसामने से आ रहे एक अज्ञात ट्रैक्टर के चालक ने बिना कोई संकेत दिए लापरवाही से ट्रैक्टर को उलटी दिशा में मोड़ दिया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में दोनों भाई घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी मेजा भिजवाया। जहां, डॉक्टरों ने छोटे भाई विनोद कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बड़े भाई अजीत कुमार को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल प्रयागराज रेफर किया गया है।
पुलिस ने मृतक विनोद कुमार की पत्नी निशा देवी की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी ट्रैक्टर चालक की खोजबीन कर रही है। जल्द ही उसे पकड़ कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें