फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की जांच रिपोर्ट नेगेटिव, एक और भर्ती

विज्ञापन
young womans investigation report negative another recruit - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय से कोरोना संक्रमण के भेजे गए नमूने की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। नमूना मंगलवार को भेजा गया था। रिपोर्ट निगेटिव आने से लोगों ने राहत की सांस ली है। उधर, गंभीर हालत होने पर बुधवार को कर्नलगंज के एक निवासी को भर्ती कराया गया है। उसमें भी कोरोना के लक्षण बताए जा रहे हैं। शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर उसे एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, उसका नमूना अभी जांच के लिए नहीं भेजा जा सका है।
विज्ञापन

उधर, एसआरएन की कोरोना ओपीडी में बुधवार को एक दिन पहले के मुकाबले कोरोना की आशंका पर आने वालों की संख्या कम हो गई। हालांकि, किसी में लक्षण नहीं नजर आए। इस वजह से डॉक्टरों ने किसी को भर्ती नहीं किया। डॉ. सुजीत वर्मा के मुताबिक ज्यादातर लोगों को वायरल का संक्रमण था। उनका परीक्षण किया गया और उन्हें दवा दिए जाने के साथ 14 दिनों तक एहतियातन क्वारंटाइन रहने को कहा गया। इस दौरान वे लोगों से उचित दूरी बनाए रखेंगे और ग्लब्स, मास्क का प्रयोग करेंगे। अस्पताल में आईसोलेट किए गए प्रतापपुर, चाका और झूंसी से आए मरीजों में कोरोना की संभावना न देख उन्हें दूसरे विभागों में शिफ्ट करा दिया गया।
ओपीडी में मरीजों को बांटी जा रहीं दवाएं
अस्पताल प्रशासन की ओर से कोरोना ओपीडी में आने वाले मरीजों को दवाएं भी दी जा रही हैं। डॉक्टरों के मुताबिक ओपीडी में पैरासिटामाल के साथ एंटी एलर्जिक दवा मोंटील्यूकास विथ लियोसिटिजीन, एंटीबायोटिक दवा एमाक्सीक्लोर 625 सहित मल्टी विटामिन की दवाएं मौजूद हैं। मरीजों को उनकी जरूरत के अनुसार दी जा रही है।
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर में डायबिटिक, ब्लडप्रेशर के मरीज भी भर्ती
शहर में बनाए गए 18 क्वारंटीन सेंटरों पर डायबिटिक और ब्लडप्रेशर के मरीज भी भर्ती हैं। ऐसे लोगों को कोरोना होने का खतरा हो सकता है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच कर दवाएं मुहैया कराई हैं। लेकिन, सेंटरों पर ही इन लोगों की तबीयत ठीक नहीं है।
जिला प्रशासन ने दिल्ली में निजामुद्दीन मरकज की घटना के बाद यहां पर क्वारंटीन सेंटरों की संख्या बढ़ा दी है। अब तक शहर में क्वारंटीन सेंटरों की संख्या 18 थी, जार्जटाउन स्थित कमला गेस्ट हाउस, अल्लापुर स्थित कुंदन गेस्ट हाउस, सिविल लाइंस पृथ्वी गार्डेन, टैगोरटाउन राम विला, वंशीभवन, कर्नलगंज स्थित राम वाटिका सहित 11 नए क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं। हालांकि, सभी सेंटरों पर लोगों को क्वारंटीन नहीं किया गया है। छह-सात सेंटरों पर ही 411 लोग क्वारंटीन हैं। मेडिकल टीमों ने बुधवार को सभी क्वारंटीन लोगों की स्क्रीनिंग की गई। स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कुछ गिने-चुने लोगों को छोड़कर बाकी सभी के तापमान सामान्य रहे। किसी को परेशानी रही तो उसके अनुसार दवा दी गई। चिकित्सकों के मुताबिक केपी कम्युनिटी सेंटर पर कुछ मरीजों को ब्लडप्रेशर, डायबिटीज की शिकायत है। वे थोड़ा परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें