फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दवा लेने शहर आई युवती लापता, गुमशुदगी दर्ज

Wed, 08 Jul 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो परिचय। तिलकठ धनूपुर निवासिनी लापता करिश्मा की फोटो फाइल - फोटो : Archive
विज्ञापन
परिजनों के साथ शहर के एक अस्पताल गई मानसिक रूप से परेशान युवती अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद उसका पता न चलने पर परिजनों ने दारागंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। धनूपुर ब्लॉक के तिलकठ गांव निवासी रामराज गुप्ता की बेटी करिश्मा (22) कई वर्षों से मानसिक रूप से परेशान चल रही है। उसका इलाज शहर के अस्पताल में हो रहा है। बीते चार जुलाई की सुबह वह परिजनों के साथ दवा लेने अस्पताल गई थी। दोपहर में अचानक वह लापता हो गई। काफी तलाशने के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। चार दिन बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें