फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj :बेली में युवती ने वार्ड बॉय को जड़ा थप्पड़, हस्तक्षेप कर रहे छात्र को सुरक्षाकर्मियों ने पीटा

Thu, 13 Nov 2025 07:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

तेज बहादुर सप्रू (बेली) अस्पताल में बृहस्पतिवार को उस दौरान हंगामा हो गया, जब अभद्र व्यवहार करने के आरोप में एक युवती ने वार्ड बॉय को थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन
बेली अस्पताल में घटना के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज बहादुर सप्रू (बेली) अस्पताल में बृहस्पतिवार को उस दौरान हंगामा हो गया, जब अभद्र व्यवहार करने के आरोप में एक युवती ने वार्ड बॉय को थप्पड़ मार दिया। आरोप है कि इसी बीच हस्तक्षेप कर रहे प्रतियोगी छात्र पर कर्मचारियों व सुरक्षाकर्मियों ने उसे जमकर पीट दिया। कैंट थाने में दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दी गई है।

मूलरूप से गाजीपुर के रहने वाले विश्वजीत कैंट थाना क्षेत्र के नयापुरवा में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1:30 बजे अपनी उंगली में लगी चोट को दिखाने बेली अस्पताल गया था। आरोप है कि इस बीच किसी युवती के साथ अस्पताल के कर्मचारी अभद्रता करने लगे। हस्तक्षेप किया तो कर्मचारियों और डॉक्टरों ने मिलकर केविन के अंदर मारपीट की।

विज्ञापन


इसके बाद वहां के सुरक्षा कर्मचारियों ने गाली-गलौज कर लाठी-डंडे से पीट दिया। जिसमें कमर व गर्दन पर गंभीर चोटें आईं हैं। जबकि वह युवती को जानता भी नहीं है। वहीं, वार्ड बॉय श्रीबाबू ने पुलिस को शिकायत दी कि डॉक्टर को दिखाने के लिए युवती किसी और के पर्चे पर दिखा रही थी। विरोध करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच एक युवक गाली-गलौज करने लगा।

 

युवती बोली- अभद्र व्यवहार करने पर मारा

वहीं, घटना के बाद युवती ने अपना नाम नहीं बताने पर बताया कि वह स्किन डॉक्टर को दिखाने आई थी। लाइन में लगने को लेकर वार्ड बॉय ने अभद्रता की। विरोध करन पर गाली-गलौज की। जिससे गुस्से में आकर उसे थप्पड़ मार दिया। वहीं, कैंट थाना के कार्यवाहक प्रभारी मनीष उपाध्याय ने बताया कि वार्ड बॉय और छात्र की ओर से शिकायत दी गई है। दोनों पक्षों को शुक्रवार को थाने बुलाया गया है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें