फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से युवती की मौत

Tue, 23 Jun 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
पटेलनगर गांव में रविवार की दोपहर कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवती की मौत हो गई। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

थरवई थाना क्षेत्र के मेडुआ सहसो निवासी निर्मला देवी पत्नी लालचंद्र की 20 वर्षीय बेटी मनीता अपने चचेरी बहन शिवानी वर्मा के साथ बाइक से पटेलनगर गांव में दवा लेने जा रही थी। पटेलनगर चौराहे के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान मनीता की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर रंजिश में हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एसओ झूंसी महेश मिस्र ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें