फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के ग्राम गांजा में गाड़ी आगे पीछे खड़ी करने के विवाद में जैनेन्द्र सिंह को गोली मारकर जान से मारने का प्रयास किया गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को एकत्र होते देख आरोपी माैके से फरार हाे गए। वहीं, लहूलुहान अवस्था में घायल को काल्विन अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होते देख डाॅक्टरों ने उसे स्वरूप रानी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में पुलिस ने ग्राम गांजा निवासी मोनू सिंह, कल्लू सिंह, अंश सिंह समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांजा के रहने रामबहादुर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 मई की रात करीब 10 बजे सड़क पर गाड़ी आगे पीछे खड़ी करने को लेकर गांव के रहने वाले मानू सिंह से भतीजा जैनेन्द्र सिंह का विवाद हो गया। लोगों के बीच-बचाव करने पर किसी तरह मामला शांत हुआ। 26 मई की शाम करीब 6.30 बजे जैनेन्द्र पावर हाउस की तरफ किसी काम से जा रहा था। तभी रास्ते में मानू ने अपने साथियों के साथ मिलकर जैनेन्द्र को घेर लिया और धमकी देते हुए तमंचे से उसपर गोली चला। वारदात के बाद वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। उधर, गोली की आवाज सुनकर गांव वाले एकत्र हुए तो आरोपी गाली और धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित रामबहादुर का आरोप है कि गाड़ी खड़ी करने के विवाद में आरोपियों भतीजे पर जानलेवा हमला किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें