कृष्ण कुमार पुत्र जितेंद्र कुमार मूल रूप से फतेहपुर के देवरार का रहने वाला है। वह कटरा में मनमोहन पार्क चौराहे के पास किराये के कमरे में रहता था। वह एक्सरसाइज उपकरणों की मरम्मत का काम करता था। रविवार भोर में तीन बजे के करीब अचानक उसके कमरे से गोली चलने आवाज आई।
कटरा में किराये के कमरे में रहने वाले कृष्ण कुमार सिंह (24) ने खुद को गोली से उड़ा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। जिससे पता चला कि प्रेमिका के गम में उसने उसने यह वारदात की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। कृष्ण कुमार पुत्र जितेंद्र कुमार मूल रूप से फतेहपुर के देवरार का रहने वाला है। वह कटरा में मनमोहन पार्क चौराहे के पास किराये के कमरे में रहता था। वह एक्सरसाइज उपकरणों की मरम्मत का काम करता था। रविवार भोर में तीन बजे के करीब अचानक उसके कमरे से गोली चलने आवाज आई।
विज्ञापन
मकान मालिक व आसपास के लोग पहुंचे तो दरवाजा भीतर से बंद मिला। खिड़की से भीतर झांककर देखा गया तो वह बिस्तर पर मृत पड़ा मिला। बगल में ही तमंचा पड़ा हुआ था।
सूचना मिली तो कर्नलगंज पुलिस पहुंची और फिर दरवाजे की सिटकनी तोड़कर कमरे में दाखिल हुई। जांच पड़ताल के दौरान मौके से ही सुसाइड नोट मिला। जिससे यह बात सामने आई कि उसने प्रेम संबंध में दुखी होकर खुदकुशी की। इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
क्या लिखा सुसाइड नोट में
सुसाइड नोट में युवक ने अपनी प्रेमिका का नाम लिखा है। साथ ही लिखा है कि ‘मैंने आपसे बहुत प्यार किया। लेकिन आपने मेरे साथ खेल खेला। एक दिन आपको बहुत पछतावा होगा।’ यह भी लिखा कि ‘पहले मुझको सबसे अलग किया और फिर खुद भी दूर चली गई। मैं आपके बिना नहीं जी सकता। मुझे माफ करना।’