फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, संगम पर पर्यटकों की खींचता था तस्वीरें

Sun, 05 Jul 2026 07:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कीडगंज के कृष्णा नगर निवासी अविनाश यादव (36) का शव घर में फंदे से लटका मिला। रविवार सुबह परिजनों ने कीडगंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कीडगंज के कृष्णा नगर निवासी अविनाश यादव (36) का शव घर में फंदे से लटका मिला। रविवार सुबह परिजनों ने कीडगंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अविनाश संगम तट पर पर्यटकों की तस्वीरें खींचते थे।

अविनाश यादव स्वर्गीय छेदी लाल यादव के पुत्र थे। उनसे बड़े अनूप हैं। अविनाश संगम तट पर पर्यटकों की तस्वीरें खींचते थे। वहीं, उनकी रोजी-रोटी का जरिया था। शनिवार रात किसी बात को लेकर घर में कहासुनी हो गई थी।

इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य ऊपर की मंजिल पर सोने चले गए जबकि अविनाश ग्राउंड फ्लोर पर अपने कमरे में ही रहे। रविवार सुबह जब परिजन नीचे पहुंचे तो उनका शव कमरे में गमछे के सहारे पंखे से लटका मिला।

सूचना पर कीडगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कीडगंज थाना प्रभारी प्रीतम तिवारी ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें