फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: आम के बाग में शख्स की सिर कूचकर हत्या, चरपाई पर मिला लहूलुहान शव

Tue, 30 May 2023 10:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज के सहसों के थरवई इलाके में शख्स की हत्या से सनसनी फैल गई। शख्स का शव बाग में चरपाई पर मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
युवक की हत्या के बाद मौके पर जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां सहसों के थरवई इलाके में सोमवार रात एक शख्स की ईंट-पत्थर से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। सुबह लोगों ने शव देखा तो हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, थरवई थाना इलाके के सिंगरामऊ गांव के रहने वाले संतोष कुमार मिश्रा (45) पुत्र स्वर्गीय छविनाथ मिश्रा तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। सोमवार शाम गांव में ही एक तेरहवीं का निमंत्रण खाकर आया था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। 

सुबह गांव में ही कोखराज हंडिया हाईवे के किनारे स्थित आम के एक बड़े बगीचे में पड़ी चारपाई पर खून से लथपथ संतोष का शव ग्रामीणों ने देखा। हत्या की जानकारी परिजनों को हुई तो रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। थरवई पुलिस के साथ ही गंगानगर डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें