विरोध करने पर उसे घेरकर पीटना शुरू कर दिया। यह देख उसने शुभम को लेकर भागने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी युवकों ने खदेड़कर शुभम पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बकौल पवन, वहां से किसी तरह भागकर उसने सूचना दी तो डायल 112 और फिर सरायममरेज पुलिस पहुंची। हालांकि, तब तक उसके दोस्त की मौत हो चुकी थी।
सूचना पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाना चाहा तो परिजनों ने विरोध कर दिया। उनका कहना था कि आरोपियों की गिरफ्तारी तक वह शव नहीं उठने देंगे। इसके बाद फूलपुर, हंडिया थाने की फोर्स लेकर पुलिस अफसर भी पहुंच गए। हत्यारों की 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी के आश्वासन पर परिजन शांत हुए और तब तीन घंटे बाद शव मोर्चरी भिजवाया जा सका।
युवती को लेकर विवाद की भी चर्चा
घटना के पीछे परिजनों व दोस्तों ने 500 रुपये का विवाद बताया है। हालांकि, पुलिस सूत्रों के मुताबिक, युवती को लेकर विवाद की भी चर्चा रही। आरोप है कि आरोपी युवक शुभम से एक युवती को लेकर रंजिश रखते थे। फिलहाल पुलिस अफसरों का कहना है कि सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। यह बात भी सामने आई है कि मृतक पर मारपीट व एससीएसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज था।
युवक के पिता की तहरीर पर पांच आरोपियों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। आशंका है कि ज्यादा खून बह जाने के चलते युवक की मौत हुई है। आरोपियों की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं। - कुलदीप सिंह गुनावत, डीसीपी गंगानगर