पत्नी ने ही रची थी साजिश
नैनी में मजदूर की हत्या का पुलिस ने कुछ ही घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार पत्नी मंजू ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पूरे मामले की साजिश रची थी। मंजू के कहने पर ही उसके 19 साल के प्रेमी ने पहले मजदूर का गला दबाया और फिर बाइक पर ले जाकर सिर कूंचकर कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी और प्रेमी समय तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। थाने में पूछताछ जारी है।