अतरसुइया थाना क्षेत्र के मीरापुर हर्षवर्धन नगर में बृहस्पतिवार रात जुआ खेलते समय पड़ोसियों के साथ मारपीट के बाद युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। भाई ने पड़ोसियों पर घर से घसीटकर पीटने का आरोप लगाया है। परिजनों ने तीन युवकों के खिलाफ अतरसुइया थाने में तहरीर दी गई है। उधर, इंस्पेक्टर विनोद कुमार यादव ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
मृतक शरद कुमार शुक्ला (40) के छोटे भाई सौरभ ने बताया कि बृहस्पतिवार को पड़ोस में रहने वाले विजय केसरवानी उर्फ हनुमान जी, सोनू कुशवाहा, अरविंद भारतीय ने उसके भाई से मारपीट की। इससे क्षुब्ध होकर शरद ने फंदा लगाकर जान दे दी। यह भी आरोप है कि साेनू कुशवाहा शरद को अपने घर ले जाकर शराब पिलाता था और फिर रुपये उधार देकर जुआ खिलवाता था। बाद में घर आकर झगड़ा करता था।