फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बेहोशी की हालत में मिले युवक की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 02 Jun 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
फाफामऊ। थरवई क्षेत्र के नारायणपुर गांव के बाहर बेहोशी की हालत में मिले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर डॉक्टरों ने विसरा प्रिजर्व कर लिया। उधर, घरवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

सुनील कुमार (20) पुत्र मकर चंद्र शनिवार की रात नौ बजे घर से निकला, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटा। देर रात तक इंतजार करने के बाद परिजन उसकी खोजबीन करने निकले। इसी दौरान पता चला कि युवक गांव के बाहर खेत में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था। परिजन उसे स्वरूपरानी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पिता ने गांव के ही एक युवक पर आरोप लगाया कि उसने कुछ दिन पूर्व बेटे की हत्या करने की धमकी दी थी। आशंका है कि उसने गांव के ही एक युवक से बेटे की हत्या करा दी। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया पर परिजनों ने अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत का कहना है कि पोस्टमार्टम में मृतक सुनील के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने से विसरा प्रिजर्व किया गया है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें